N95, FFP2 और सर्जिकल मास्क के निर्माण के लिए उच्च गुणवत्ता वाले फ़िल्टरिंग कपड़ा

Dr. Timo J.C. Oude Vrielink, Prof. Johanna H. Meijer
चिकित्सीय प्रौद्योगिकी संकाय, कोशिका एवं रसायनीय जीवविज्ञान संकाय,
लाईडन विश्वविद्यालय चिकित्सा केंद्र, द नीदरलैंड्स (The Netherlands)

Translation: Dr. Bharath Ananthasubramaniam, Charité Medical University, Berlin
अनुवाद: डॉक्टर भरत अनन्तासुब्रह्मणियं, शरिटे चिकित्सा विश्वविद्यालय बर्लिन, जर्मनी

यह प्रकाशित शोध पत्र का संक्षेप है।: 
https://journals.plos.org/plosone/article?id=10.1371/journal.pone.0236239

वेंटिलेटर मास्क और चिकित्सा ​​कर्मचारियों द्वारा उपयोग किये जाने वाले व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की वर्तमान मे कमी है । इसलिए हमने ऐसे समाधानों की जाँच की, जिससे अस्पताल वेंटिलेटर मास्क स्वयं बना सके, जो (i) फ़िल्टर क्षमता की आवश्यकताओं को पूरा करे (ii) तेज़, आसान और स्थानीय रूप से उत्पादित हो, और (iii) अस्पतालों में आमतौर पर उपलब्ध सामग्रियों का उपयोग करके बनाया जा सके।क्योंकि SARS-CoV-2 श्वास की बूंदों के माध्यम से और संभावित रूप से एरोसोल से संक्रामित हो सकता है, अतः उच्च गुणवत्ता औरअच्छी तरह से परीक्षण किए गए वेंटिलेटर मास्क की मांग उसे बढ़ गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के दिशानिर्देशों के अनुसार ICU मे देखभाल करने वालों का मास्क कम से कम 94% की फ़िल्टर क्षमता के साथ FFP2 या N95 प्रदान करने योग्य होना चाहिए।WHO ने अन्य स्थितियों में सिफारिश की है कि स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा पहने जाने वाले मास्क उच्च छप प्रतिरोध लेकिन कम फिल्टरदक्षता वाले हो।

हमने जाँच की कि क्या कीटाणुशोधन रैपिंग कपड़ा FFP2, N95 या सर्जिकल मास्क के उत्पादन में उपयुक्त किया जा सकता है।सर्जिकल उपकरणों को जीवानुरहित बनाने के लिए रैपिंग मटेरियल Haylard Quickcheck H300 (Owens & Minor द्वारा निर्मित) कानियमित रूप से अस्पतालों में उपयोग किया जाता है।

हमने पता लगाया कि रैपिंग कपड़े की फ़िल्टरिंग क्षमता मानदंडों (तालिका 1) को पूरा करता है। विशेष रूप से, कपडे की तीन परतोंने 0.3 माइक्रोन कणों के लिए 94%, 0.5 माइक्रोन कणों के लिए 99%, और 3.0 माइक्रोन कणों के लिए 100% फिल्टर दक्षता हासिलकी। ये FFP2 और N95 मास्क द्वारा प्रदान की गई दक्षता के करीब हैं। दो परतों के प्रयोग से फिल्टर दक्षता क्रमशः 86.60 ±1.91%, 98.02 ± 0.46% और 99.97% ± 0.01% रहा, जो FFP1 वेंटिलेटर मास्क के मानदंडो के अनुसार काफ़ी है । केवल एक परत से भी ‘सर्जिकल मास्क’ मानदंड के अनुरूप बनाया जा सकता है। बार-बार जीवानुरहित बनाने के बाद भी, सर्जिकल मास्क के रूप में उपयोग केलिए कपड़े के गुण पर्याप्त बने रहे।

Table 1: मामूली मास्क की तुलना मे Quickcheck H300 कपड़े का फिल्टर दक्षता

 0.3 µm0.5 µm3.0 µm
मामूली सर्जिकल मास्क54.52±2.77%88.61±1.13%98.92±0.64%
एक परत H30070.08±0.48%89.68±0.70%99.74±0.13%
मामूली FFP2 सर्जिकल मास्क94.08±0.42%99.57±0.04%100.00±0.00%
तीन परत H30093.84±0.37%99.45±0.08%99.99±0.01%

हमने अस्पतालों में स्थानीय तौर पर उत्पादन को सुविधाजनक बनाने के लिए एक पूरा वेंटिलेटर मास्क का निर्माण किया। हमने उपयुक्त विशिष्टताओं(चित्र 1 देखें) के साथ पारंपरिक सामग्रियों (एल्यूमीनियम, नियोप्रिन रबर, और इलैस्टिक) के एक मूल सेट का पता लगाया, यह पहचानते हुए किकई अन्य डिजाइन भी काम करेंगे। अधिकांश अस्पतालों-यहां तक ​​कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी- एक बुनियादी कार्यशाला है। हमारे डिजाइन के लिए एकमात्रमहत्वपूर्ण आवश्यकता एल्यूमीनियम और इलैस्टिक के बड़ी शीटों से काटने का मशीन है। जिस मॉडल को हम प्रस्तावित करते हैं, उसे बनानाअपेक्षाकृत आसान होता है। हमने जानबूझकर मास्क को इस तरह से डिजाइन किया है कि पहनने वाला मास्क की पूरी सतह के माध्यम से सांस लेसके, जिससे सांस की तकलीफ घटें और जिससे आराम मिले।
हमारा अध्ययन विशेष रूप से अस्पतालों और अन्य महत्वपूर्ण वातावरण में समाधान करने के उद्देश्य से किया गया था। हैलार्ड रैपिंग कपड़ा WHOद्वारा सुझाई गई आवश्यकताओं को पूरा करता है और इस प्रकार इसका उपयोग अस्पताल के कर्मचारियों और अन्य स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों कीरक्षा करने में मदद करने के लिए किया जा सकता है जिनके पास व्यावसायिक रूप से उपलब्ध समाधानों की कमी है।

Figure 1. कीटाणुशोधनरैपिंगकपड़े सेवेंटिलेटरमास्क बनाने की रचना (A) कपड़े को ढकने और सिलने का अनुदेश (B) नाक-क्लिप जोड़ने की विधि और अंतिम डिजाइन. पूरा अनुदेश हमारे निर्बाध प्रवेश शोधपत्र मे पढा जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *